डेलीहंट पर पाएं बजट 2021 के सबसे तेज अपडेट
नई दिल्ली
1 फरवरी को पूरे देश की नजरें संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की जाने वाली घोषणाओं पर होगी।आगामी 1 फरवरी, 2021 को देश का बजट पेश होने वाला है। केंद्र सरकार के इस बजट से सबसे ज्यादा उम्मीदें नौकरीपेशा लोगों और खासकर मध्यमवर्ग के लोगों को है। कोरोना वायरस संकट के बीच साल की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक बजट 2021 को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। बता दें कि शुक्रवार को सत्र की शुरुआत के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार की पीठ थपथपाई थी।
बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि देश के भविष्य के लिए इस बार का बजट बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दशक का यह पहला बजट है, जिस आशा और अपेक्षा के साथ देश की जनता ने हमें संसद भेजा, मुझे विश्वास है कि हम जन आकांक्षाओं को देखते हुए इस सत्र को सफल बनाएंगे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान कम से कम 4 से 5 मिनी बजट पेश किए गए थे, इस साल 2021 का केंद्रीय बजट इन सबका प्रतिबिंब होगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए भी देश के सामने मौजूदा चुनौतियों में बजट 2021 पेश करना काफी अहम होगा। 01 फरवरी 2021 को बजट पेश करने से पहले सरकार का एक ही एजेंडा होगा कि बजट की सभी घोषणाएं देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और पुनर्जीवित करने में सहायक हों। बता दें कि इस वर्ष बजट 2021 विपक्ष के बहिष्कार और किसान आंदोलन के बीच पेश किया जाएगा।
डेलीहंट ने साल दर साल बजट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी लाइव सबसे पहले आप तक पहुंचाई। बजट सहित कई मुद्दों के बारे में रियलटाइम जानकारी के लिए हम लाइव अपडेट लगातार देते रहेंगे। डेलीहंट ने यह सुनिश्चित किया कि दशक के पहले बजट से भी आप अप-टू-डेट रहें। डेलीहंट पर सबसे तेज और लेटेस्ट अपडेट के साथ बजट सत्र के कवरेज को देखने के लिए हमसे जुड़ना ना भूलें।

पाठको की राय